राजनांदगांव
महिला मंडल ने बांटे शीतल पेय पदार्थ
12-May-2024 3:10 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 12 मई। कान्यकुब्ज महिला मंडल राजनांदगांव द्वारा 10 मई को स्थानीय महावीर चौक स्थित बजरंग बली मंदिर प्रांगण में सेवाकार्य के रूप में शीतल पेय पदार्थों का वितरण किया।
अपरान्ह 4 से शाम 6 बजे तक महिला मंडल की सदस्यों ने स्टॉल लगाकर राहगीरों एवं श्रद्धालुओं व दर्शनार्थियों को शीतल पेय पदार्थ एवं शरबत का नि:शुल्क वितरण किया। इस सेवा कार्य में ममता संजीव अवस्थी, लक्ष्मी शुक्ला, मोहिनी शुक्ला, अमोद दीक्षित, प्रियंका तिवारी, आकांक्षा शुक्ला, शुभ्रा मिश्रा, सुधा तिवारी, सुषमा शुक्ला, स्वाति शुक्ला, नीना तिवारी, आशा मिश्रा, संजू मिश्रा, नमिता शुक्ला, सीमा बाजपेयी, पल्लवी शुक्ला एवं अर्पिता मिश्रा शामिल थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे