राजनांदगांव

देश का भविष्य और गांधी परिवार का षड्यंत्र देखकर करें मतदान - संतोष
13-Apr-2024 3:46 PM
देश का भविष्य और गांधी परिवार का षड्यंत्र देखकर करें मतदान - संतोष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 13 अप्रैल। राजनांदगांव लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी संतोष अग्रवाल ने शुक्रवार को अपने जनसंपर्क के दौरान कहा कि कांग्रेस को वोट देना मतलब लोकतंत्र को कमजोर करना होगा, क्योंकि कांग्रेस की सोनिया और राहुल गांधी का परिवार देश को तोडऩे व बांटने में लगे हुए हैं। गांधी परिवार ने लोकतंत्र की पहली हत्या तब की, जब सरदार वल्लभ भाई पटेल और नेहरू के सार्वजनिक चयन में नेहरू को एकमात्र वोट मिला था, परंतु देश का दुर्भाग्य कि नेहरू को प्रधानमंत्री बना दिया गया और जो लोग कांग्रेस में रहकर देश के लिए कुछ करना चाहते हैं, उन्हें सुनियोजित षड्यंत्र के तहत रास्ते से हटा दिया जाता है।

श्री पांडे ने आरोप लगाया कि गांधी परिवार ने देश में भ्रष्टाचार और परिवारवाद की नींव डाली और उसे सिंचित किया। देश के पहले घोटाला-जीप घोटाला के आरोपी को नेहरू ने रक्षा मंत्री बना दिया। इसका नतीजा चीन से बुरी हार मिली। उन्होंने कहा कि जो कांग्रेसी एवं तथाकथित ऐसी मानसिकता के लोग यह सोचते हैं कि मेरे एक वोट देने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा तो उन्हें यह भ्रम नहीं पालना चाहिए कांग्रेस को दिया गया। एक वोट ऐसे गांधी परिवार को मजबूत करेगा, जिन्होंने देश को तोडऩे का लगातार षड्यंत्र किया है।

 उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव अपने आप में विशिष्ट है, जो देश की तकदीर को तय करने जा रहा है, इसलिए गांधी परिवार के इतिहास और भारत के भविष्य को देखते आपका वोट बहुत कीमती है। उन्होंने कहा कि वोट जरूर दें कमल फूल छाप का बटन दबाए, तभी देश प्रगति की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकेगा।

भाजपा मीडिया सेल के अनुसार श्री पांडे ने लालबहादुर नगर मंडल के अंतर्गत मुंदगांव, रेंगाकठेरा, डुंडेरा, खल्लारी, बडे मुड़पार, जामरी, छोटे मुड़पार, मुरमुन्दा, राका, चिददो, कल्याणपुर, गाजमर्रा, भोथली, बिच्छीटोला, सेंदरी, ठाकुरटोला, मडिय़ान, झिंझारी, खुबाटोला, मक्काटोला, गोविंदपुर व झंडातालाब आदि ग्रामों में जनसंपर्क कर चुनावी सभाओं को संबोधित किया


अन्य पोस्ट