राजनांदगांव

भाजपा सरकार से देश में बढ़ी महंगाई और बेरोजगारी - फूलोदेवी नेताम
07-Apr-2024 4:53 PM
भाजपा सरकार से देश में  बढ़ी महंगाई और बेरोजगारी  - फूलोदेवी नेताम

प्रदेश अध्यक्ष ने महिला कांग्रेसियों की बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 7 अप्रैल।
लोकसभा चुनाव को लेकर  छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने शनिवार को राजनांदगांव में महिला कांग्रेस की आवश्यक बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

छग प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव कुसुम दुबे ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती नेताम राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल के चुनाव प्रचार को महिला कांग्रेस की सहभागिता के साथ तेज करने अपने दो दिवसीय पर राजनांदगांव पहुंची और  महिला कांग्रेस पदाधिकारियों से आवश्यक चर्चा कर दिशा-निर्र्देश दिए। उन्होंने कहा कि  10 वर्षीय केंद्र में मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार से देश में महंगाई  और बेरोजगारी बढ़ी है। राजनांदगांव प्रभारी प्रतिमा चंदाकर ने भाजपा सरकार की असफलता गिनाई । महापौर एवं प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष हेमा देशमुख ने महालक्ष्मी योजना के बारे में विस्तार से बताते इस योजना का लाभ अधिक से अधिक महिलाओं को दिलाने का संकल्प उपस्थित महिला कांग्रेस की पदाधिकारी को दिलाया। 

बैठक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष शारदा तिवारी, महामंत्री डॉ. रूबीना अल्वी,  सचिव कुसुम दुबे, प्रज्ञा गुप्ता, खैरुन्निषा, रोशनी सिन्हा, शहर अध्यक्ष माया शर्मा, दुलारी साहू, ब्लॉक अध्यक्ष रीना पटेल, प्रतिमा बंजारे, सावित्री श्रीवास्तव, निखत परवीन, फराह खान सहित अन्य महिला कांग्रेस की पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट