राजनांदगांव

युवा कांग्रेस की कार्यकरिणी बैठक
22-Mar-2024 2:56 PM
युवा कांग्रेस की कार्यकरिणी बैठक

राजनांदगांव, 22 मार्च। जिला-शहर राजनांदगांव में युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुरभेज सिंह माखीजा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक युवा कांग्रेस लोकसभा प्रभारी बिंदिया बनर्जी की उपस्थिति में आयोजित की गई।

बैठक में जिला शहर अध्यक्ष गुरभेज सिंह माखीजा ने कहा कि लोकसभा प्रत्याशी व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जीत दिलाना हमारा मुख्य लक्ष्य है, ताकि भाजपा के तानाशाही नीतियों से आम जनता को राहत मिले। 

बैठक में प्रदेश महासचिव चेतन भानुशाली,  मानव देशमुख, प्रदेश सचिव कुबेर वैष्णव, पवन तिवारी, प्रिया खत्री, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष नीलेश पांडे, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष आशीष साहू, जिला शहर उपाध्यक्ष मुकेश निर्मलकर, शिवम् गढ़पाले, एफाज खान, जिला शहर महासचिव आशीष रामटेके,  निखिल सागर, रवि साहू, आफताब अहमद, दुर्गेश सिंह, सुनील कोठारी, राहुल गजभिये, ऋषभ जैन, योगेश गुप्ता सहित अन्य युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 


अन्य पोस्ट