राजनांदगांव

क्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत
16-Mar-2024 2:47 PM
क्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

राजनांदगांव, 16 मार्च।  खैरागढ़ जिले के ठेलकाडीह चौक में गुरुवार दोपहर को एक क्रेन की चपेटे में आने से एक महिला की मौत हो गई। घायल महिला को खैरागढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के मुताबिक सिंगारपुर की रहने वाली 74 वर्षीय जानकीबाई बैंक जाने के लिए 14 मार्च को दोपहर को घर से निकली थी। जैसे ही वह बैंक से पैसा लेकर बाजार जाने के लिए सडक़ किनारे ठेलकाडीह चौराहे की ओर बढ़ रही थी।

उसी दौरान एक क्रेन ने उसे अपनी चपेटे में ले लिया। पीछे से जोरदार टक्कर मारने से महिला के कमर के नीचे का हिस्सा कुचल गया। जख्मी महिला को खैरागढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खैरागढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है।


अन्य पोस्ट