राजनांदगांव
महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक
07-Mar-2024 4:08 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 7 मार्च। ग्राम गठुला स्थित भेड़ीकला से लगे ग्राम भाठागांव में भगवान स्वयं-भू-लिंगेश्वर धाम में महाशिवरात्रि अवसर पर भव्य शिव पूजा का आयोजन किया गया है। पुजारी विजेन्द्र वितरागी ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन 8 मार्च को मंदिर में शिव पूजन की बयार बहेगी। सुबह भगवान शिव लिंगेश्वर में जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक व शिव स्त्रोत के पाठ सहित शिव चालीसा का जाप व महामृत्युंजय जाप होगा। वहीं देर शाम व रात में रामायण गायन व भजन-कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित है। कार्यक्रम के अंत में प्रसादी वितरण किया जाएगा।
उक्त जानकारी मंदिर समिति के नरोत्तम साहू ने दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे