राजनांदगांव

एसपी ने किया यातायात शाखा और महिला सेल का शुभारंभ
03-Mar-2024 2:47 PM
एसपी ने किया यातायात शाखा और महिला सेल का शुभारंभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 3 मार्च।
खैरागढ़ जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने एक मार्च को यातायात शाखा और महिला सेल का शुभारंभ किया। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने व चार पहिया चालकों को वाहन चलाते समय सीट बेल्ट और दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने अपील की। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला संबंधी समस्याओं का त्वरित निराकरण होगा। 

मिली जानकारी के अनुसार केसीजी जिले के पुलिस अधीक्षक बंसल ने केसीजी जिले की यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने नवीन यातायात शाखा एवं महिला संबंधी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने महिला सेल का शुभारंभ किया। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पांडेय, जिला के समस्त थाना प्रभारीगण उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने यातायात एवं महिला सेल भवन के लिए पुराना थाना भवन का जीर्णोद्वार कर यातायात एवं महिला सेल का फीता काटकर शुभारंभ किया। यातायात थाना की जवाबदारी निरीक्षक शक्ति सिंह एवं महिला सेल प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी प्रतिभा लहरे को सौंपा गया है।

 


अन्य पोस्ट