राजनांदगांव

अधेड़ की हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार
03-Mar-2024 1:55 PM
अधेड़ की हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
राजनांदगांव, 3 मार्च।
तुमड़ीबोड क्षेत्र के मलईडबरी में एक अधेड़ की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने दो सगे भाईयों को आरोपी बनाया है। दोनों भाईयों पर कबाड़ उठाने के नाम पर अधेड़ की हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने घटना के सप्ताहभर के भीतर मामले को सुलझा लिया।

मिली जानकारी के मुताबिक 26 फरवरी की सुबह मलईडबरी के बाजार में एक शव मिला था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रथम दृष्टया हत्या होने के आधार पर जांच शुरू की। मृतक की पहचान लालबाग थाना क्षेत्र के सोनेसरार गांव के राधेलाल निषाद के रूप में हुई।

पुलिस ने आसपास क्षेत्र के ढ़ाबों में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो संदिग्धों को देखा। इसके बाद संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। पुलिस पूछताछ में  लखोली के जीवन यादव और देवनारायण यादव के रूप में शिनाख्ती हुई। दोनों सगे भाई कबाड़ बीनने का काम करते थे। 

25 फरवरी की रात को सगे भाईयों का मृतक राधेलाल निषाद से कबाड़ उठाने को लेकर विवाद हो गया। दोनों भाई मृतक को अपने क्षेत्र में कबाड़ बीनने से मना कर रहे थे। इसी के चलते दोनों ने गुस्से में आकर पत्थर से मृतक का सिर कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


अन्य पोस्ट