राजनांदगांव
26 को चंद्राकर आएंगे नांदगांव
23-Feb-2024 1:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 23 फरवरी। आगामी 26 फरवरी को दुर्ग संभागीय भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कार्य समिति बैठक आयोजित है। जिसमें नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं नगर पंचायत अध्यक्ष तुमगांव महासमुंद राकेश चन्द्राकर मुख्य अतिथि होंगे। जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पवन निर्मलकर ने बताया कि संभागीय कार्य समिति की बैठक जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित किया गया है। जिसकी तैयारी जिला अध्यक्ष शिव वर्मा के मार्गदर्शन में मोर्चा के पदाधिकारी व सदस्यगण जुटे हुए है। बैठक में 7 जिलों के पदाधिकारी शामिल होंगे। जिसकी भव्य तैयारी की जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


