राजनांदगांव

नगर निगम जनदर्शन : प्रकरणों का होगा शीघ्र निराकरण
20-Feb-2024 3:55 PM
नगर निगम जनदर्शन : प्रकरणों  का होगा शीघ्र निराकरण

राजनांदगांव, 20 फरवरी। नागरिकों की समस्या के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर सभी विभागों में प्रत्येक सोमवार को सुबह 11 से 1 बजे तक जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में  सोमवार सुबह 10.30 बजे  नगर निगम सभागृह में आयोजित जनदर्शन में नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता के निर्देश पर विभागीय प्रमुख नागरिकों की समस्या से अवगत हुए। के जनदर्शन में राशन कार्ड संबंधी 7 एवं अन्य 2 आवेदन प्राप्त हुए।

आयुक्त गुप्ता के निर्देश पर सोमवार को नगर निगम के सभागृह में सुबह 10.30 बजे से दोपहर 01 बजे तक जनदर्शन लगाया गया। जनदर्शन में 9 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें विकलांग पेंशन तथा एलपीजी गैस गोदाम के प्रभाव संबंधी 1-1 आवेदन तथा राशन कार्ड में नाम जोडऩे एवं नाम सुधार करने संबंधी 7, इस प्रकार कुल 9 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों का अतिशीघ्र निराकरण किया जाएगा।जनदर्शन में उपायुक्त मोबिन अली, कार्यपालन अभियंता यूके रामटेके, प्र.कार्यपालन अभियंता कामना सिंह यादव, प्र.कार्यालय अधीक्षक  अशोक चौबे सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट