राजनांदगांव

योजनाओं से महिलाओं को मिला बल
12-Feb-2024 3:56 PM
योजनाओं से महिलाओं को मिला बल

राजनांदगांव, 12 फरवरी। शक्ति वंदन अभियान में लाभान्वित महिलाओं ने रविवार को योजना के बारे में अपने अनुभव साझा किए। अधिकृत व्यक्ति ने योजना के बारे में बताया। जिला महिला समूह संपर्क की संयोजक ने कहा कि महिलाओं को नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति हेतु चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं से महिलाओं को सम्मान, समृद्धि, स्वावलंबन सशक्त पर बल मिला है।

मोदी ने देश की आधी आबादी महिला शक्ति पर फोकस किए है। देश में महिला की सहभागिता से हमारा संकल्प है, हम विकसित राष्ट्र अवश्य बनाएंगे।  कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी, प्रतीक्षा भंडारी, रविंद्र वैष्णव, तरुण लहरवानी समेत अन्य लोग शामिल थे।


अन्य पोस्ट