राजनांदगांव

सडक़ दुर्घटनाओं में मृत व घायल पीडि़तों को सहायता अनुदान राशि पुर्नबंटित
11-Feb-2024 3:36 PM
सडक़ दुर्घटनाओं में मृत व घायल पीडि़तों को  सहायता अनुदान राशि पुर्नबंटित

राजनांदगांव, 11 फरवरी।  कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शासन से प्राप्त सडक़ दुर्घटना में मृत एवं घायल पीडि़त व्यक्तियों को सहायता अनुदान राशि जिले के राजनांदगांव, डोंगरगांव, छुरिया एवं डोंगरगढ़ तहसीलों को पुर्नबंटित कर दिया है। उन्होंने राज्य शासन से प्राप्त 35 लाख 80 हजार रुपए की राशि इन तहसीलों के लिए पुर्नबंटित किया है। इसके अंतर्गत राजनांदगांव तहसील को 13 लाख 35 हजार रुपए, डोंगरगांव तहसील के लिए 3 लाख 20 हजार रुपए, छुरिया तहसील के लिए 10 लाख 30 हजार रुपए एवं डोंगरगढ़ तहसील के लिए 8 लाख 95 हजार रुपए की राशि पुर्नबंटित की गई है।


अन्य पोस्ट