राजनांदगांव

भूतपूर्व हॉकी खिलाड़ी गौतम ब्रदर्स की स्मृति में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार प्रदत्त
11-Feb-2024 2:34 PM
भूतपूर्व हॉकी खिलाड़ी गौतम ब्रदर्स की स्मृति में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार प्रदत्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 11 फरवरी।
स्व. गौतम ब्रदर्स के मार्गदर्शन और प्रशिक्षण में कई खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हॉकी की नर्सरी के रूप में राजनांदगांव को पहचान दिलाई। 

राजनांदगांव के भूतपूर्व हॉकी खिलाड़ी गौतम ब्रदर्स की स्मृति में हॉकी प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार विगत 10 वर्षों से दिया जा रहा है। 
भूतपूर्व हॉकी खिलाड़ी क्रमश: चंद्रकुमार गौतम,  नंदकुमार गौतम, अरुण कुमार गौतम और अनंत कुमार गौतम राजनांदगांव के राजा साहब की हॉकी टीम लालबाग स्पोट्र्स क्लब से खेला करते थे। चारो खिलाडिय़ों ने  लालबाग स्पोट्र्स क्लब से देश की ख्याति प्राप्त गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट में भाग लेकर उत्कृष्ट कलात्मक खेल का प्रदर्शन कर शहर को गौरवान्वित किया। 

उक्त खिलाडिय़ों द्वारा प्रशिक्षित सैकड़ों खिलाडिय़ों ने राजनंादगांव की हॉकी को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक नई पहचान दिलाई और राजनंादगांव को हॉकी की नर्सरी बनाने में आप लोगों का विशेष योगदान रहा। गौतम ब्रदर्स की हॉकी के प्रति उनके योगदान की स्मृतियां हृदय पटल पर अंकित है। इन स्मृतियों को संजोए रखने उनके पुत्र पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मनीष गौतम व कमलेश गौतम द्वारा विगत 10 वर्षों से महंत राजा सर्वेश्वर दास अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता में प्लेयर ऑफ  द टूर्नामेंट का अवार्ड 11000 नगद और ट्रॉफी भूतपूर्व हॉकी खिलाड़ी गौतम ब्रदर्स की स्मृति में अनवरत प्रदान की जा रही है।


अन्य पोस्ट