राजनांदगांव

कलेक्टर ने ली राजनीतिक दलों की बैठक
10-Feb-2024 1:59 PM
कलेक्टर ने ली राजनीतिक दलों की बैठक

जिले में 2279 नए मतदाता बढ़े

राजनांदगांव, 10 फरवरी। आगामी लोकसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते मतदाता सूची में नाम जोडऩे, विलोपित करने का कार्य किया गया है। मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 6 जनवरी को किया गया था। 1 जनवरी 2024 की स्थिति में मतदाता सूची का गुरुवार को अंतिम प्रकाशन किया गया। मोहला-मानपुर-अं. चौकी कलेक्टर एस. जयवर्धन ने गुरुवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर इसकी जानकारी दी। बैठक में बताया गया कि जिले में 2279 नए मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल किया गया है। इनमें 739 पुरुष मतदाता एवं 1540 महिला मतदाताओं का नाम शामिल किया गया है।

बैठक में बताया गया कि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के उपरांत जिले में कुल 218416 मतदाता का नाम मतदाता सूची में है। इनमें 107188 पुरुष मतदाता एवं 111228 महिला मतदाताओं का नाम शामिल किया गया है। कलेक्टर ने बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील करते कहा कि मतदाता सूची का अवलोकन करते ऐसे मतदाता जिसका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है।

उनका नाम मतदाता सूची में शामिल करने आवश्यक पहल करने कहा। उन्होंने कहा कि अपने बूथ लेवल एजेंट के माध्यम से छूटे हुए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराएंगे। उल्लेखनीय है कि विधानसभा निर्वाचन के दौरान जिले में 216137 मतदाता का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित था। इनमें 106449 पुरुष मतदाता एवं 109688 महिला मतदाता का नाम शामिल था। बैठक में अपर कलेक्टर दिप्ती गौते, एसडीएम डॉ. हेमेन्द्र भुआर्य सहित सभी राजनितिक दलो के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट