राजनांदगांव

सिकल सेल जांच महाभियान में 30127 नागरिकों की जांच
09-Feb-2024 3:25 PM
सिकल सेल जांच महाभियान  में 30127 नागरिकों की जांच

राजनांदगांव, 9 फरवरी। कलेक्टर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में सिकल सेल एनीमिया जांच महाभियान चलाकर नागरिकों के सिकल सेल की जांच की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार बसोड़ ने बताया कि सिकल सेल एनीमिया जांच महाभियान में 30 हजार 127 नागरिकों की सिकलसेल जांच की गई। जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों एवं सभी मैदानी अमलों को महाभियान के लिए लक्ष्य दिया गया था। जिसमें लक्ष्य के अनुरूप लगभग 25 हजार स्क्रीनिंग का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, किन्तु निर्धारित लक्ष्य से अधिक 30 हजार 127 नागरिकों के सिकल सेल के जांच की गई। जिसमें 1 हजार 172 सॉल्युबिलिटी पॉजिटिव, 280 एएस एवं 14 रोगी मिले हैं। सभी रोगियों के परामर्श एवं बेहतर इलाज हेतु निर्धारित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जिला अस्पताल में इलाज एवं फॉलोअप हेतु रिफर किया गया है। 
महाभियान के बेहतर क्रियान्वयन एवं सफल संपादन हेतु सभी अधिकारी-कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा। 
 


अन्य पोस्ट