राजनांदगांव

कलेक्टर ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 9 फरवरी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल ने गुरुवार को कलेक्टोरट सभाकक्ष में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 अर्हता तिथि 1 जनवरी 2024 कार्यक्रम के संबंध में प्रेसवार्ता ली।
कलेक्टर अग्रवाल ने बताया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 8 फरवरी को किया गया हैं। इसके अंतर्गत एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 6 जनवरी का किया गया था। दावे एवं आपत्ति भरने की अवधि 6 से 22 जनवरी तक थी। विशेष अभियान की तिथियां 13 एवं 14 जनवरी निर्धारित थी। दावे एवं आपत्तियों का निराकरण 2 फरवरी को किया गया। स्वास्थ्य मापदंडों की जांच और अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग की स्वीकृति तथा डेटाबेस को अद्यतन और पूरकों की छपाई 6 फरवरी को किया गया और मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 8 फरवरी को किया गया।
कलेक्टर अग्रवाल ने बताया कि लोकसभा आम निर्वाचन 2024 हेतु सेक्टर अधिकारियों की नियुक्त कर ली गई है। मतदान दल गठन एवं अन्य निर्वाचन कार्य हेतु जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों की प्रवृष्टि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा प्रदाय सॉफ्टवेयर पीपीईएस पर कराया जा रहा है। जिले के 840 मतदान केन्द्रों में से 430 मतदान केन्द्रों में वेबकास्टिंग किया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग जारी कार्यक्रम अनुसार लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु ईवीएम मशीनों का प्रथम स्तरीय जांच 5 से 14 फरवरी तक ईसीआईएल के इंजीनियरों द्वारा किया जा रहा है। प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) का कार्य ईवीएम वेयरहाऊस जिला कार्यालय परिसर राजनांदगांव में किया जा रहा है। प्रथम स्तरीय जांच के दौरान मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारी या उनके द्वारा अधिकृत व्यक्ति उपस्थित होकर कार्य का अवलोकन कर सकते हैं।
कलेक्टर ने बताया कि जिले में वर्तमान में 2440 बीयू, 1336 सीयू एवं 1708 वीवीपेट उपलब्ध है। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल प्रत्येक मतदान केन्द्र हेतु उसी मतदान केन्द्र के एक मतदाता को अपने दल की ओर से बीएलए नियुक्त कर सकते हैं। उच्चतम न्यायालय द्वारा ध्वनि विस्तार यंत्रों के उपयोग के संबंध में जारी निर्देशों के अनुरूप आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 एवं अन्य अवसरों पर उपयोग कर सकेंगे। ध्वनि विस्तार यंत्रों का उपयोग निर्धारित मापदंडों के अनुरूप केवल संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय दण्डाधिकारी की अनुमति से ही किए जा सकेंगे।
विधानसभावार मतदान केन्द्रों की संख्या
विधानसभावार कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 1006 है। जिसमें राजनांदगांव जिला अंतर्गत 840 मतदान केन्द्र एवं खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला अंतर्गत 97 मतदान केन्द्र तथा मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी अंतर्गत 69 मतदान केन्द्र हैं। विस क्षेत्र क्र. 74-डोंगरगढ़़ (अनुसूचित जाति) अंतर्गत कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 270 है। इसके अंतर्गत खैरागढ़ तह. (जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई) में मतदान केन्द्रों की संख्या 97, डोंगरगढ़ तह.में मतदान केन्द्रों की संख्या 80 एवं राजनांदगांव तह.में मतदान केन्द्रों की संख्या 93 है। विस क्षेत्र क्र. 75-राजनांदगांव अंतर्गत कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 223 है। विस क्षेत्र क्र. 76-डोंगरगांव अंतर्गत कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 252 है। इसके अंतर्गत डोंगरगांव तह.में मतदान केन्द्रों की संख्या 132 एवं डोंगरगढ़ तह.में मतदान केन्द्रों की संख्या 120 है। विस क्षेत्र क्र. 77-खुज्जी अंतर्गत कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 261 है। इसके अंतर्गत छुरिया तह.में मतदान केन्द्रों की संख्या 192 एवं अम्बागढ़ चौकी तह.(जिला मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी) में मतदान केन्द्रों की संख्या 69 है।
विधानसभावार मतदाताओं की संख्या
विधानसभावार कुल मतदाताओं की संख्या 8 लाख 19 हजार 282 है। इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 4 लाख 8 हजार 317, महिला मतदाताओं की संख्या 4 लाख 10 हजार 956 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 9 है। विस क्षेत्र क्र. 74-डोंगरगढ़़ (अनुसूचित जाति) अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 2 लाख 10 हजार 682 है। इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 6 हजार 61, महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 4 हजार 615 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 6 है। विस क्षेत्र क्र. 75-राजनांदगांव अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 2 लाख 12 हजार 707 है। इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 4 हजार 339, महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 8 हजार 366 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 2 है। विस क्षेत्र क्र. 76-डोंगरगांव अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 2 लाख 3 हजार 937 है। इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 2 हजार 560 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 1 हजार 377 है। विस क्षेत्र क्र. 77-खुज्जी अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 1 लाख 91 हजार 956 है। इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 95 हजार 357 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 96 हजार 598 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 1 है।
राजनांदगांव जिले में मतदाताओं की संख्या
राजनांदगांव जिले में मतदाताओं की संख्या 6 लाख 99 हजार 123 है। इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 3 लाख 48 हजार 244, महिला मतदाताओं की संख्या 3 लाख 50 हजार 901 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 7 है। विस क्षेत्र क्र. 74-डोंगरगढ़़ (अनुसूचित जाति) अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 1 लाख 39 हजार 116 है। इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 69 हजार 797, महिला मतदाताओं की संख्या 69 हजार 344 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 5 है। विस क्षेत्र क्र. 75-राजनांदगांव अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 2 लाख 12 हजार 707 है। इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 4 हजार 339, महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 8 हजार 366 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 2 है। विस क्षेत्र क्र. 76-डोंगरगांव अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 2 लाख 3 हजार 937 है। इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या की संख्या 1 लाख 2 हजार 560 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 1 हजार 377 है। विस क्षेत्र क्र. 77-खुज्जी अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 1 लाख 43 हजार 363 है। इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 71 हजार 548 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 71 हजार 814 है।
इस अवसर एसडीएम अरूण वर्मा, पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी खेमलाल वर्मा एवं मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।