राजनांदगांव

भारत संकल्प यात्रा का द्वितीय चरण, 7 स्थानों में शिविर
08-Feb-2024 3:56 PM
भारत संकल्प यात्रा का द्वितीय चरण, 7 स्थानों में शिविर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 8 फरवरी। भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं भारत सरकार के फ्लेगशीप स्कीम के प्रचार-प्रसार तथा योजनाओं के कवरेज को बढ़ावा देने एवं हितग्राहियों में जागरूकता लाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा का द्वितीय चरण शहर में 8 से 11 फरवरी तक कैम्प के माध्यम से आयोजित की जा रही है। कैम्प के सफल आयोजन के लिए नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने अधिकारी- कर्मचारियों को दायित्व सौंपा है।

संकल्प यात्रा एवं कैम्प के संबंध में आयुक्त गुप्ता ने बताया कि केन्द्र सरकार की योजना के संबंध में जानकारी एवं लाभ देने निगम सीमाक्षेत्र में 8 से 11 फरवरी तक 7 स्थानों पर शिविर लगाया जा रहा है। शिविर 8 फरवरी को मोतीपुर स्कूल मैदान में सुबह 8.30 से दोपहर 12.30 बजे तक व ठा.प्यारेलाल स्कूल मैदान में दोपहर 01 से शाम 5 बजे तक आयोजित किए गए।

इसी प्रकार 9 फरवरी को रेवाहीह गौठान के पास मानस भवन मैदान में सुबह 8.30 से दोपहर 12.30 बजे तक व बल्देव प्रसार मिश्र स्कूल मैदान बसंतपुर में दोपहर 01 से शाम 5 बजे तक, 10 फरवरी को बजरंग चौक पानी टंकी मैदान सिंगदई में सुबह 8.30 से दोपहर 12.30 बजे तक व अनुसूचित जाति बालक छात्रावास मैदान नंदई में दोपहर 01 से शाम 5 बजे तक तथा 11 फरवरी को कन्हारपुरी स्कूल मैदान में सुबह 8.30 से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने संकल्प यात्रा प्रभारी का दायित्व उपायुक्त मोबिन अली को सौंपा है तथा नोडल अधिकारी कार्यपालन अभियंता यूके रामटेके व प्र.कार्यपालन अभियंता कामना ंिसह यादव को बनाया है। इसके अलावा विभिन्न व्यवस्था के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को दायित्व सौंपा गया है।

शिविर में विभिन्न विभागों की भी भागीदारी रहेगी। जिनके द्वारा योजना से संबंधित जानकारी दी जाएगी।


अन्य पोस्ट