राजनांदगांव
विवाद करने वालों पर कार्रवाई
08-Feb-2024 3:07 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 8 फरवरी। घुमका पुलिस ने असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्रवाई अभियान शुरू कर दिया। इसी कड़ी में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की।
मिली जानकारी के अनुसार जिले में अपराधों की रोकथाम एवं गुंडे बदमाशों पर अंकुश लगाने पुलिस विभाग द्वारा जिले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में घुमका पुलिस द्वारा ग्राम खैरझिटी में ग्रामीणों को डराने-धमकाकर लड़ाई-झगड़ा कर बेवजह विवाद करने वाले युगल किशोर साहू, शिवसागर सिन्हा एवं किशोर सिन्हा सभी निवासी खैरझिटी को 6 फरवरी को धारा 151 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत गिरफ्तार किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे