राजनांदगांव

भाजपा धर्म पर कांग्रेस कर्म पर आधारित राजनीति की पक्षधर - दीपक
08-Feb-2024 2:22 PM
भाजपा धर्म पर कांग्रेस कर्म पर आधारित राजनीति की पक्षधर - दीपक

अन्याय के खिलाफ भारत जोड़ो न्याय यात्रा - शाहिद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 8 फरवरी।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मो. अकबर भाई के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष होरीराम साहू द्वारा राजीव भवन कवर्धा में बैठक आयोजित किया गया। जिसमें लोकसभा पर्यवेक्षक दीपक दुबे, लोकसभा प्रभारी व प्रदेश महामंत्री शाहिद खान, जिला संगठन प्रभारी पदम कोठारी, प्रदेश प्रवक्ता एवं लोकसभा मीडिया प्रभारी रुपेश दुबे, पंडरिया विधानसभा प्रभारी जगमोहन साहू थे।

प्रदेश प्रवक्ता एवं लोकसभा मीडिया प्रभारी रूपेश दुबे ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष होरी साहू ने स्वागत संबोधन एवं बैठक एजेंडा विषय में कांग्रेसियों को अवगत कराया। बैठक में कार्यकर्ताओं की भावना अनुरूप उनकी बातों व राय को प्रमुखता से सुना गया। लोकसभा पर्यवेक्षक दीपक दुबे ने कांग्रेसियों का उत्साहवर्धन करते कहा कि भाजपा एक-दूसरे से लड़ाने के लिए धर्म के नाम पर राजनीति में लगे हुए। जबकि भगवान श्रीराम सभी के आराध्य है तथा सभी लोगों के आस्था का केंद्र भी हैं। हम सभी गांधीजी के विचार धारा के लोग हैं, गांधीजी ने अपने अंतिम समय में भी हे राम कहकर प्राण त्यागे हैं, क्योंकि मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती है।

लोकसभा प्रभारी शाहिद भाई ने कहा कि आपकी भावनाओं से शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराया जाएगा और आप लोगों में जो उत्साह है, इससे यह साबित होता है कि राजनांदगांव लोकसभा में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि आज देश एवं प्रदेश में भाजपा सरकार अन्याय का पर्याय बन चुकी है, और उनके इसी अन्याय के खिलाफ हम सबके नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से प्रारंभ किए हैं जो 8 फरवरी को छत्तीसगढ़ पहुंचेगा और छत्तीसगढ़ के सात जिलों से यह यात्रा गुजरेगी और उस यात्रा का हमें हिस्सा बनकर राहुल के साथ कांग्रेस की आवाज बुलंद करनी है। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में हम अपने साथियों सहित शामिल होकर न्याय की बात करेंगे, जिस पर कांग्रेसियों ने अपनी सहमति व्यक्त की।

मंच संचालन वाल्मिकी वर्मा व मणिकांत त्रिपाठी तथा आभार प्रदर्शन पंडरिया विधानसभा प्रभारी जगमोहन साहू ने किया। कार्यक्रम में हबीब भाई, पंकज बांधव, पीतांबर वर्मा, नवीन जायसवाल, रामचरण पटेल, उत्तरा दिवाकर, चंद्रभान कोसले, शीतेष चंद्रवंशी उपस्थित रहे।

 


अन्य पोस्ट