राजनांदगांव

मानव नांदगांव युवा कांग्रेस लोस समन्वयक नियुक्त
03-Feb-2024 3:33 PM
मानव नांदगांव युवा कांग्रेस लोस समन्वयक नियुक्त

राजनांदगांव, 3 फरवरी। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा एवं प्रदेश प्रभारी पलक वर्मा द्वारा लोकसभा चुनाव में गंभीरता एवं सक्रियता दिखाते प्रदेशभर में लोकसभा समन्वयक एवं सह-समन्वयक नियुक्त किए गए हैं।

इसी क्रम में राजनांदगांव से युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव मानव देशमुख को राजनांदगांव लोकसभा चुनाव संचालन हेतु युवा कांग्रेस लोकसभा समन्वयक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही सह-समन्वयक के रूप में महेश सेन, अनूप वर्मा एवं प्रतीक यदु को भी जिम्मेदारी दी गई। लोकसभा चुनाव में युवाओं के हित में युवा कांग्रेस द्वारा रोजगार दो न्याय दो अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रदेशभर से लाखों युवाओं को शामिल कर रोजगार की मांग हेतु एक मिस्ड कॉल नंबर जारी किया गया है। 

फरवरी के द्वितीय सप्ताह में  राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ में प्रवेश करने जा रही है। यह यात्रा के माध्यम से भी युवा कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के समस्त युवाओं से रोजगार की आवाज उठाते यात्रा में शामिल होने के लिए आह्वान किया है। राजनंदगांव शहर से निर्वाचित हुए मानव देशमुख को पूर्व चुनाव में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा चुकी है। इसी क्रम में एक बार पुन: राजनांदगांव लोकसभा समन्वयक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्राप्त करने से युवाओं में हर्ष एवं उत्साह का माहौल उत्पन्न हुआ है।


अन्य पोस्ट