राजनांदगांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 31 जनवरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 76वीं पुण्यतिथि पर 30 जनवरी को कांग्रेस भवन में महात्मा गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। आयोजित संगोष्ठी सभा में बापू के अहिंसा और सदभावना के विचारों पर कांग्रेसजनों ने प्रकाश डाला। सभा का संचालन करते शहर जिला कांग्रेस महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में मंगलवार को कांग्रेस भवन में महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों द्वारा श्रद्धांजलि देकर संगोष्ठी सभा आयोजित की गई।
संगोष्ठी सभा को पूर्व मंत्री धनेश पाटिला और शहर अध्यक्ष श्री छाबड़ा ने संबोधित किया। संगोष्ठी सभा के पश्चात कांग्रेसजनों द्वारा पुराना बस स्टैंड पर स्थित महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।
संगोष्ठी सभा को डॉ. ऑफताब आलम, मेहुल मारू, कमलजीत सिंह पिन्टू, रमेश राठौर, झम्मन देवांगन, सूर्यकांत जैन, निकहत परवीन ने महात्मा गांधी के जीवनी पर प्रकाश डाला। इस दौरान विकास त्रिपाठी, मोहम्मद यहया, अमित खंडेलवाल, मनीष साहू, महेश साहू, अतुल शर्मा, अब्दुल कादिर, मामराज अग्रवाल, प्रभात गुप्ता, भोला यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल थे। आभार प्रदर्शन शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष शारदा तिवारी ने किया।