राजनांदगांव

पूर्व मंत्री मूणत ने ली नया भारतीय कानून की जानकारी
28-Jan-2024 5:24 PM
पूर्व मंत्री मूणत ने ली नया भारतीय कानून की जानकारी

छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 28 जनवरी। पूर्व मंत्री व रायपुर नगर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के असर पर नया भारतीय कानून के संबंध में जिले के शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर जानकारी ली।

मिली जानकारी के अनुसार नया भारतीय कानून, भारतीय न्याय संहिता 2023 जागरूकता के संबंध में राजनांदगांव के दिग्विजय स्टेडियम में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि राजेश मूणत ने भारतीय न्याय सहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा सहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के नया कानून लागू होने के पूर्व पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज राहुल भगत के साथ कलेक्टर राजनांदगांव संजय अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोनिया उके, नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता, एसडीएम राजनांदगांव अरुण वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक अमित पटेल एवं शासन-प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में नया भारतीय कानून के संबंध में चर्चा कर जानकारी ली। पुलिस विभाग द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर लागू होने के पूर्व उपस्थित नागरिकों को नए कानून की जानकारी प्रदान की जा रही है।


अन्य पोस्ट