राजनांदगांव

वाहन चलाते समय अपने और दूसरों के परिवार के बारे में सोचना चाहिए
17-Jan-2024 2:25 PM
वाहन चलाते समय अपने और दूसरों  के परिवार के बारे में सोचना चाहिए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 17 जनवरी।
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सोमवार को राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह के शुभारंभ कार्यक्रम परिवहन विभाग और यातायात विभाग द्वारा यातायात कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। जिले में राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह 2024 के तहत 15 जनवरी से 14 फरवरी 2024 तक आयोजित किया जाएगा। 

राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह के अंतर्गत जनसामान्य को जागरूक करने के लिए बाईक रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर संजय अग्रवाल को बैठाकर पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने हेलमेट पहन कर बाईक चलाई। इनके साथ लगभग 100 से अधिक बाईकर्स द्वारा शहर का भ्रमण कर हेलमेट पहनकर जनसामान्य को हेलमेट पहनने का संदेश दिया गया। 

कलेक्टर ने कहा कि सडक़ दुर्घटना तेज रफ्तार से वाहन चलाने और नशीले पदार्थ का सेवन कर वाहन चलाने से होती है। इसे विशेष ध्यान देने की जरूरत है। तेज रफ्तार से वाहन नहीं चलाना चाहिए। कही भी जाना है तो उससे 5 या 10 मिनट पहले निकलना चाहिए। जिससे वाहन तेज गति से चलाने की जरूरत नहीं होगी और सडक़ दुर्घटना से बच सकते हैं। गाड़ी चलाते समय अपने और दूसरों के परिवार के बारे में सोचना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाना चाहिए। जिससे सडक़ दुर्घटना से होनी वाली मृत्यु से बचा जा सकता है। 
 


अन्य पोस्ट