राजनांदगांव

महापौर ने दी मकर संक्राति, लोहड़ी व पोंगल पर्व की बधाई
14-Jan-2024 3:50 PM
महापौर ने दी मकर संक्राति, लोहड़ी व पोंगल पर्व की बधाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 14 जनवरी।
महापौर हेमा सुदेश देशमुख ने मकर संक्राति, लोहड़ी व पोंगल पर्व की नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए नागरिकों के जीवन में समृद्धि व खुशहाली की कामना की है।

अपने शुभकामना संदेश में महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि मकर संक्राति का पर्व इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है और दक्षिणायन से उत्तरायण हो जाता है। यह पर्व दान,स्नान और यज्ञ का पर्व है और तिल-गुड़ के प्रसाद का विधान है। उन्होंने कहा कि लोहड़ी पर्व ऋतु परिर्वतन के साथ नई फसल आने की खुशी के साथ शुरू होने वाले इस पर्व मेें किसान-धरती और ईश्वर के प्रति अच्छी फसल के लिए कृतज्ञता व्यक्त करते है। वेसे ही दक्षिण भारतीयों के लिए पोंगल पर्व का विशेष महत्व है और धान की नई फसल आने की खुशी के साथ शुरू होने वाले तीन दिवसीय इस पर्व मेें किसान-धरती,पशु और ईश्वर के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हैं।

निगम अध्यक्ष हरिनारायण पप्पू धकेता,नेताप्रतिपक्ष किशुन यादव, आयुक्त अभिषेक गुप्ता, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री मधुकर बंजारी, सतीश मसीह,संतोष पिल्ले, भागचंद साहू, विनय झा,श्रीमती दुलारी बाई साहू, गणेश पवार, राजा तिवारी,श्रीमती बैना बाई टुराहाटे,राजेश गुप्ता चम्पू,अपील समिति के सदस्यों शकीला बेगम,  मधु बैद, ऋषि शास्त्री,जिला योजना समिति के सदस्य सिद्धार्थ डोंगरे व  अमीन हुड्डा, पार्षदो ने भी नागरिकों को मकर संक्राति, लोहड़ी व पोंगल पर्व पर अपनी शुभकामनाएं देते हुये उमंग व उल्लास से पर्व मनाने की अपील की है।

 


अन्य पोस्ट