राजनांदगांव

जिलाधीश ने किया स्टेडियम का निरीक्षण
13-Jan-2024 2:35 PM
जिलाधीश ने किया स्टेडियम का निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 13 जनवरी।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन के आग्रह पर जिलाधिकारी संजय अग्रवाल ने दिग्विजय स्टेडियम का निरीक्षण किया। जिलाधीश  ने दिग्विजय स्टेडियम में बड़ी राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं हेतु संगठन के सदस्यों के साथ सुविधाओं की कमी को दूर करने के लिए किए जाने वाले कार्यों का अवलोकन किया। जिलाधीश संजय अग्रवाल ने स्टेडियम में चल रहे क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर का भी अवलोकन किया।

श्रीअग्रवाल ने बच्चों के साथ चर्चा करते हुए उन्हें मार्गदर्शन दिया एवं उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कोठारी एवं योगेश बागड़ी ने जिलाधीश  का ध्यान इस और आकर्षित किया की मैदान के आउटफील्ड को अगर पूरी तरह ठीक कर लिया जाए तो इस मैदान में रणजी ट्राफी सहित बीसीसीआई के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मैच हो सकते हैं।

जिलाधिकारी संजय अग्रवाल ने जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्यों को आश्वस्त किया कि बहुत ही जल्द मैदान एवं अन्य सुविधाओ को राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं हेतु तैयार किया जाएगा। जिलाधीश अग्रवाल ने राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं हेतु तैयार किये गये विकटों का भी निरीक्षण किया। अग्रवाल ने संगठन के सदस्यों को आश्वस्त किया कि समय-समय पर स्टेडियम का निरीक्षण करते हुए स्टेडियम में बहुत ही जल्द बड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता करवाने हेतु स्टेडियम को पूरी तरह तैयार कर लेंगे।

निरीक्षण के दौरान स्टेडियम मैनेजर रणविजय प्रताप सिंह, संगठन के उपाध्यक्ष घनश्याम लाल, अजय पांडे, भरत काथरानी एवं वरिष्ठ सदस्य सुधीर शेंडे, अशोक डागा कोषाध्यक्ष दिनेश जैन, विनोद चौरडिया, जीवन प्रकाश गौतम, अजय तिवारी, फिरोज अंसारी, सोनू जससल, ऋषभ बाफना, रोहित पारख एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी जिला क्रिकेट एशोसियेशन के मीडिया प्रभारी लक्ष्मण लोहिया ने दी।
 


अन्य पोस्ट