राजनांदगांव

जिला खेल संघ के अध्यक्ष बने विवेक मोनू
12-Jan-2024 3:23 PM
जिला खेल संघ के अध्यक्ष बने विवेक मोनू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 12 जनवरी।
जु.जित्सु एसोसिएशन ऑफ  छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा के निर्देशानुसार सर्वसहमति से विवेक मोनू भंडारी को राजनांदगांव जिला संघ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही साथ छत्तीसगढ़ ओलपिंक संघ के जिला सदस्य नियुक्त किए गए।

संघ के जिला सचिव तरुण वरकड़े ने जानकारी दी कि जिला संघ में उपाध्यक्ष जार्ज मसीह, सहसचिव तेजस राहुल, कोषाध्यक्ष पूनम टेम्बूरकर, सदस्य  चंद्रहास साहू, निशार अब्बास है। पर्यवेक्षक के रूप में राज्य संघ के महासचिव  अजय सिंग राणा मुख्य रूप से उपस्तिथ रहे। जिला संघ के अध्यक्ष चुने जाने पर  विवेक मोनू भंडारी ने कहा कि जु-जित्सु खेल एक मार्शल कला की विधा है, जो छत्तीसगढ़ शासन एवं खेल विभाग सहित छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ से मान्यता प्राप्त खेल है, यह खेल एशियन खेलो में भी खेला जाता है। राजनांदगांव जिले में लगातार राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों द्वारा लगातार पदक जीता जा रहा है। श्री भंडारी ने कहा कि निश्चित तौर पर खिलाडिय़ों के बेहतर सुविधाओं के लिए कार्य करेंगे। जिससे हमारे जिले के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त कर सके। 

श्री भंडारी के जिला संघ अध्यक्ष बनने पर डोंगरगढ सहित आसपास के संबंधितजनों शिव अग्रवाल, योद्धा सिंह राठौर, चंचल बांनोआना,  योगेश सन्नी अग्रवाल, नीरज यादव, सौमित्र सोनी, आलोक कलचुरी, जसमीत बन्नोआना,  बलविंदर विक्की भाटिया, अंशुलराज जैन, रामकुमार यादव, कामेश साहू, विकास कौशिक, अश्विनी साहू, विकास सहारे, केशव मंडावी, सोनू सिन्हा, उपकार साहू, नीलम चोपड़ा, गुरुविंदर भाटिया, लक्ष्मी यादव, नागेंद्र परिहार, जसप्रीत पपलू भाटिया, राजेश कंडरा व अन्य  ने बधाई दी। 

सेवा मंडल अध्यक्ष शिव अग्रवाल कहा कि मोनू भंडारी की कार्यप्रणाली सदैव सकारात्मक विचारों के साथ सबको साथ लेकर कार्य करने की रही है, फिर चाहे राजनीतिक गतिविधि का कोई कार्य हो या सामाजिक स्तर में कोई सेवा कार्य हो या फिर खेल हो आज भी वह समय मिलने पर अपने से बहुत छोटे बच्चों से लेकर हम उम्र के साथियों के साथ खेल की कोई भी गतिविधियों में शामिल होने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते, बचपन के मित्र रहे। सन्नी अग्रवाल ने कहा कि मोनू की सबसे बड़ी बात है कि उसके पास कोई भी बात पहुंचे, हमने कभी न शब्द नहीं सुना और अपने साथियों को सदैव खेल हो या कोई भी कार्य सदैव आगे बढ़ाने के लिए  सतत कार्य करने की अभूतपूर्व इच्छाशक्ति रही बलविंदर भाटिया ने विवेक मोनू भंडारी की नियुक्ति पर कहा की जु-जित्सु खेल को निश्चित जिले में अब नए  आयाम में देखेंगे, क्योंकि खेल के प्रति हमने बहुत पास से इनकी रुचि को जाना है।
 


अन्य पोस्ट