राजनांदगांव

मतदाता सूची में दावा-आपत्ति 22 तक कलेक्टर ने बैठक लेकर दी जानकारी
07-Jan-2024 4:29 PM
मतदाता सूची में दावा-आपत्ति 22 तक   कलेक्टर ने बैठक लेकर दी जानकारी

राजनांदगांव, 7जनवरी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल ने शुक्रवार को कलेक्टोरट सभाकक्ष में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 अर्हता तिथि 1 जनवरी 2024 कार्यक्रम के संबंध में राजनैतिक दलों की बैठक ली।

कलेक्टर ने बताया कि एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन  6 जनवरी 2024 को किया जाएगा। दावा एवं आपत्ति भरने की अवधि 6 से 22 जनवरी 2024 तक रहेगी। विशेष शिविर की तिथियां 13 एवं 14 जनवरी निर्धारित है। दावा एवं आपत्तियों का निराकरण शुक्रवार 2 फरवरी 2024 को किया जाएगा। अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग की स्वीकृति तथा डेटाबेस को अद्यतन और पूरकों की छपाई 6 फरवरी 2024 को किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन  8 फरवरी 2024 को किया जाएगा। इस दौरान कलेक्टर  अग्रवाल ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची का सेट प्रदान किया।

कलेक्टर  अग्रवाल ने बताया कि मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल प्रत्येक मतदान केन्द्र हेतु उसी मतदान केन्द्र के एक मतदाता को अपने दल की ओर से बीएलए नियुक्त कर सकते हैं। राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल ऐजेंट एक समय में व एक दिवस में 10 से अधिक फॉर्म जमा नहीं कर सकते हैं। साथ ही पुनरीक्षण अवधि के दौरान 30 से अधिक आवेदन दाखिल करते हैं, तो जांच एवं सत्यापन की जायेगी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला स्तरीय कॉल सेंटर स्थापित किया गया है।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी खेमलाल वर्मा सहित राजनैतिक दलों के पदाधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट