राजनांदगांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 4 जनवरी। मोहला-मानपुर-अं. चौकी कलेक्टर एस. जयवर्धन बुधवार को मानपुर के दौरे पर रहे। कलेक्टर ने मानपुर में नवनिर्मित बालिका छात्रावास (50 बिस्तर) का निरीक्षण किया। बालिकाओं को मिलने वाली सुविधाएं व सुरक्षा की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को छात्रावास निर्माण कार्य में तेजी लाने निर्देशित किया। कलेक्टर ने कहा कि गुणवत्ता के साथ छात्रावास का निर्माण करें।
कलेक्टर ने सीतागांव में लोक स्वास्थ्य यांत्रिक विभाग द्वारा बनाए जा रहे नल-जल योजना अंतर्गत पानी टंकी, पाइप लाइन और घरेलू नल कनेक्शन की स्थिति का निरीक्षण किया। इसी तरह औंधी के ग्राम पंचायत सरखेड़ा के अरजगुबला में प्रगतिरत पानी टंकी की स्थिति का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने ग्रामीणों से पेयजल के संबंध में चर्चा की। कलेक्टर ने कहा कि प्रगतिरत निर्माण कार्य को समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें।
कलेक्टर ने सीतागांव, औंधी और अरजगुबला में धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। सभी जगह धान का उठाव, नमी मापक का पालन करते धान खरीदी में तेजी लाने कहा। किसानों से धान उत्पादन के संबंध में चर्चा की। उन्होंने धान खरीदी में तेजी लाने के साथ ही काटे गए टोकन के अनुसार धान खरीदी करने के निर्देश दिए।
वहीं सीमावर्ती इलाको से आने वाले धान परिवहन पर भी निगरानी करने के निर्देश दिए। साथ ही सीतागांव के पास ग्राम पीटेमेटा में निर्माणाधीन ब्रिज का अवलोकन किया। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मानपुर अमितनाथ योगी, कार्यपालन अभियंता महेश साहू, सहायक अभियंता एपी शर्मा उपस्थित थे।