राजनांदगांव

51 बुजुर्गों व 71 महिलाओंं का सम्मान
03-Jan-2024 4:07 PM
 51 बुजुर्गों व 71 महिलाओंं का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 3 जनवरी।
 नववर्ष 2024 के प्रथम दिन वार्ड नं. 47 मोहारा में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें महापौर हेमा सुदेश देशमुख एवं पार्षद सरिता अवधेश प्रजापति ने वार्ड के 71 महिलाओं को कूकर तथा 51 बुर्जुगों का शाल-श्रीफल से सम्मान किया। 

इस दौरान पूर्व पार्षद अवधेश प्रजापति, मकसूदन सिन्हा, उत्तम मिश्रा, लक्ष्मण प्रजापति, प्रकाश मिश्रा, पुष्पेन्द्र रजक,शिव प्रजापति, मोना यादव, श्वेता शर्मा, धानी प्रजापति, टिकेश्वरी साहू ने पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि आज साल के पहले दिन वृद्धजनों एवं महिलाओं का सम्मान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, साल के शुरूआत में ही अच्छे  एवं शुभ काम करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि मोहारा वार्ड में पूर्व पार्षद ने अपने कार्यकाल से इस कार्यक्रम की शुरूआत की थी, जो लगातार चलता आ रहा है। इस बार सम्मान समारोह का 9वां वर्ष है। पार्षद  सरिता अवधेश प्रजापति ने भी अपने उद्बोधन में नववर्ष की बधाई दी तथा महापौर का उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वार्डवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट