राजनांदगांव

राजनांदगांव, 3 जनवरी। संस्कारधानी में श्री बागेश्वर धाम मंदिर से भगवान श्रीराम चरण पादुका शोभायात्रा निकाली गई। उक्त जानकारी देते शनिदेव धाम के राकेश ठाकुर, बागेश्वर धाम के पंकज गुप्ता, सनातन धर्म सभा के संतोष पटाक, बालरत्न गौ सेवा समिति के सौरभ खंडेलवाल, पूर्व सैनिक संघ के राजेश शर्मा ने बताया कि सुबह 8 बजे से ही भारी संख्या में नगरवासी श्रीलंका अशोक वाटिका से आई श्री रामचरण पादुका के दर्शन हेतु पहुंचने लगे। तत्पश्चात् शोभायात्रा भगवान श्री शंकर, भगवान श्रीराम की महाआरती कर निकाली गई, जो कि बागेश्वर मंदिर से कामठी लाईन, रामाधीन मार्ग, तिरंगा चौक, भारत माता चौक, आजाद चौक, सिनेमा लाईन मानव मंदिर, जयस्तंभ चौक से दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर महावीर चौक में महाआरती के साथ समाप्त हुई। चरण पादुका का नगरवासियों ने अपने-अपने घर से निकलकर पूजा-अर्चना पुष्प वर्षा कर आरती की। विभिन्न धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं द्वारा भी शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में रामभक्ति के भजनों के साथ देशभक्ति गीत भी बज रहे थे तथा भगवा ध्वज के साथ-साथ राष्ट्रध्वज तिरंगा भी भक्तगण अपने हाथो में लेकर लहरा रहे थे। जिससे शहर में उत्साह का वातावरण निर्मित हो गया।
शोभायात्रा में पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, नेता प्रतिपक्ष् किशुन यदु, विष्णु साव, विजय गुप्ता, शारदा तिवारी, प्रज्ञा गुप्ता, प्रियंका सोनी, शिव वर्मा, शरद सिन्हा, मौसमी शर्मा, अंकित खंडेलवाल, अशोक लोहिया, तरूण लहरवानी, साधना तिवारी, राजेश डागा, अलका जानी, सुमित चौरसिया आदि बड़ी संख्या में नगरवासियों ने उपस्थित होकर चरण पादुका के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा में शामिल हुए।