राजनांदगांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 3 जनवरी। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड कवर्धा वृत के पंडरिया संभाग में पदस्थ कार्यपालन अभियंता अशोक कुमार सिंह के सेवानिवृत्ति पर अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन कर विदाई दी गई। श्री सिंह ने मध्यप्रदेश विद्युत मंडल, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल एवं सीएसपीडीसीएल में 38 वर्ष तक अपनी सेवाएं दी। उन्हें कवर्धा वृत के अधीक्षण अभियंता रंजीत घोष ने स्मृति चिन्ह, उपहार एवं प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता रंजीत घोष ने कहा कि विद्युत कंपनी के सेवाकाल में श्री सिंह कर्तव्यनिष्ठा, समर्पित व उत्कृष्ट कार्यशैली के अधिकारी रहे और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन बखूबी से किया। समारोह में श्री सिंह ने अपने सेवाकाल का विवरण देते अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता केएल उइके सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हुए।