राजनांदगांव

विकसित राष्ट्र बनाने में कांग्रेस का योगदान अतुलनीय - कुलबीर
29-Dec-2023 3:34 PM
विकसित राष्ट्र बनाने में कांग्रेस का योगदान अतुलनीय - कुलबीर

राजनांदगांव, 29 दिसंबर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना वर्ष पर गुरुवार को शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा स्थानीय कांग्रेस भवन में कांग्रेस पार्टी का ध्वज फहराकर सलामी देकर स्थापना दिवस की बधाई दी। तत्पश्चात शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा नागपुर महाराष्ट्र में आयोजित होने वाले ‘हैं तैयार हम’ राष्ट्रीय महारैली में शामिल होने वाले वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना वर्ष पर 28 दिसंबर को स्थानीय कांग्रेस भवन में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा द्वारा कांग्रेस पार्टी का ध्वज फहराकर सलामी दी। इस दौरान श्री छाबड़ा ने कहा कि आज कांग्रेस का 139वां स्थापना दिवस हम सब मना रहे हैं। हमें गर्व होता है कि हम उस कांग्रेस संगठन के सिपाही है, जिनके त्याग और बलिदान से भारत देश आजाद हुआ और आजादी से लेकर विकसित राष्ट्र बनाने कांग्रेस समर्पित होकर आगे बढ़ी और समग्र विकसित राष्ट्र बना। इसी तरह आज सेवादल के 100 वर्ष पूरे होने पर सभी कांग्रेसजनों को बधाई देता हूं। तत्पश्चात शहर अध्यक्ष छाबड़ा की अगुवाई  में नागपुर महाराष्ट्र में आयोजित ‘हैं तैयार हम’ विशाल राष्ट्रीय महारैली में शामिल होने  जिले के कांग्रेसजन बस व विभिन्न वाहनों में रवाना हुए।


अन्य पोस्ट