राजनांदगांव

विद्युत मंडल आरक्षित वर्ग संघ के अध्यक्ष बने उइके
21-Dec-2023 4:02 PM
विद्युत मंडल आरक्षित वर्ग संघ के अध्यक्ष बने उइके

ठाकुर को मिली सचिव का दायित्व

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 21 दिसंबर।
छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल आरक्षित वर्ग अधिकारी-कर्मचारी संघ द्वारा राजनांदगांव क्षेत्र के अंर्तगत क्षेत्रीय पदाधिकारियों के निर्वाचन के लिए चुनावी बैठक का आयोजन राजनांदगांव शहर में किया गया। 

बैठक में आरक्षित वर्ग संघ के प्रदेषअध्यक्ष आरएस ध्रुव,  उपाध्यक्ष नीरज वैष्य, गीता ठाकुर, महासचिव शशांक ढावरे, क्षेत्रीय मुख्य अभियंता टीके मेश्राम, राजनांदगांव क्षेत्र प्रभारी एसके भुआर्य की मौजुदगी में क्षेत्रीय पदाधिकारियों के चुनाव हेतु कवर्धा, पंडरिया, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, मोहला एवं डोंगरगांव से उपस्थित कार्यपालन अभियंता, लेखाधिकारी, सहायक अभियंता, पीआरओ, कनिष्ठ अभियंता, कार्यालय सहायक, तकनीकी कर्मचारी महिला/पुरुषा लगभग 150 सदस्यों द्वारा पदाधिकारियों के चुनाव हेतु नामों का प्रस्ताव दिया गया।

प्रांतीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में क्षेत्रीय अध्यक्ष पद हेतु बीरबल कुमार उइके, एडी टंडन एवं सुशील कोड़ापे के नाम के प्रस्ताव पर मतदान कराया गया। जिसमें बीरबल कुमार उइके ने सर्वाधिक मत अर्जित करते जीत दर्ज की। इस प्रकार क्षेत्रीय आरक्षित वर्ग संघ के अध्यक्ष बीरबल कुमार उइके, उपाध्यक्ष एडी  टंडन, पूजा ग्वालवंशी, दीपक लसेर, प्रदीप मंडावी, सचिव आरपी ठाकुर, कोषाध्यक्ष आरके  झारिया, सह-सचिव दिनेश चतुर्वेदी, भरथरी कुर्रे, सुशील कोडापे,  कार्यालय सचिव अनिल मिंज, प्रचार सचिव नागेश्वर लहरे, अनुराग कोर्राम, रंजय सिदार,  तुलसी धृतलहरे, संगठन सचिव रोहित मंडावी, सत्या देशलहरे,  केके सुनहरे, भिगेश्वरी, कार्यकारणी सदस्य  एसके मिलिंद, सुरेश मंडावी, खिलेश ठाकुर, खम्हन सिंह, शिव चन्द्रवंशी, कमलेश सोनवानी, प्रवीण सलामें, खेमलाल बघमरिया, हेमंत मेश्राम, नरेन्द्र ध्रुव, छबिलाल टंडिया, राहुल ठाकुर, लोमश सोनवानी एवं मुकेश लहरे को मनोनीत किया गया। संघ के प्रदेष पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सहित समस्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के सफल क्रियान्वयन के लिए  शुभकामनाएं दी।
 


अन्य पोस्ट