राजनांदगांव

कन्या आश्रम के बच्चों को स्वेटर वितरित
15-Dec-2023 3:24 PM
कन्या आश्रम के बच्चों को स्वेटर वितरित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाताकलेक्टर ने बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण कराने दिए निर्देश
राजनांदगांव, 15 दिसंबर।  मोहला-मानपुर-अं. चौकी  कलेक्टर एस.जयवर्धन ने गुरुवार को अंबागढ़ चौकी विकासखंड के चिल्हाटी में संचालित शासकीय अनुसूचित जाति कन्या आश्रम पहुंचकर बालिकाओं के बीच समय बिताया। कलेक्टर यहां पालक बनकर पहुंचे। कलेक्टर ने सर्दी की मौसम को देखते बालिकाओं को स्वेटर, चॉकलेट और पेन भी वितरित किया। कलेक्टर ने आदिवासी विकास विभाग और आश्रम अधीक्षिका को निर्देशित किया कि समय-समय पर बच्चों का स्वास्थ्य प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से कराएं।

कलेक्टर ने बालिकाओं को रोचक बातें बताते उनका उत्साहवर्धन किया। कलेक्टर ने अपने स्कूली जीवन की अनुभव साझा किया। कलेक्टर ने कहा कि सदैव अनुशासित रहे, लगन के साथ पढ़ाई करें और अपने शिक्षकों, बड़े बुजुर्गों के ज्ञान का अनुशरण कर जीवन में आगे बढ़े। कलेक्टर ने पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल गतिविधियां, विभिन्न  ज्ञानवर्धन किताबों को पढऩे की सीख दी। कलेक्टर ने कहा कि सभी बच्चे साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि  बचपन की सिख और समझ जीवन को पंख देती है। सपनों को साकार करने हौसलों की उड़ान भरना जरूरी है। 

कलेक्टर ने कहा कि आप इस उम्र में जो कुछ भी सीखेंगे वह आपकी जिंदगी को संवारने का काम करेगा। कलेक्टर ने कहा कि हमें हमेशा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ाना है। जीवन में कभी भी पीछे मुड़ कर नहीं देखना है। कभी.कभी जीवन में अनेकों कठिनाई और चुनौतियां आते रहती है। हमें हर चुनौतियों का डट कर सामना करना है। कलेक्टर ने बालिकाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें मेहनत करने से नहीं घबराना है। उन्होंने अपने स्कुली जीवन का अनुभव साझा करते कहा कि सूझबूझ के साथ मन लगाकर पढ़ाई करना है। पढ़ाई ही हमें समाज में अपनी पहचान बनाने में मदद करेगा। उन्होंने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि कभी भी नहीं घबराना है। चुनौतियों को धैर्यपूर्वक सामना करना है। 

इस दौरान कलेक्टर ने आश्रम का निरीक्षण भी किया। उन्होंने आश्रम की बालिकाओं के सोने, खाने, पीने सहित अन्य व्यवस्था की जानकारी भी ली और पूरी शिद्दत के साथ बालिकाओं का भविष्य सवारने के निर्देश आदिवासी विकास विभाग को दिए। इस दौरान सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्रीकांत दुबे, मंडल संयोजक दिलेश्वर वर्मा, शा. उ.मा. विद्यालय चिल्हाटी के प्राचार्य धर्मेन्द्र सारस्वत उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट