राजनांदगांव

पूर्व सीएम रमन सिंह को युवा मोर्चा ने दी बधाई
11-Dec-2023 3:35 PM
पूर्व सीएम रमन सिंह को  युवा मोर्चा ने दी बधाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 11 दिसंबर।
जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री और राजनांदगांव विधानसभा से चौथी बार निर्वाचित विधायक डॉ. रमन सिंह से रायपुर में मुलाकात कर उन्हें ऐतिहासिक जीत की शुभकामनाएं दी। 

इस दौरान जिला भाजयुमो अध्यक्ष मोनू बहादुर के साथ सभी मंडल के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बधाईयां स्वीकार करते भाजयुमो की मेहनत को सराहा और इस जीत के लिए उन्हें भी बधाईयां दी। 

भाजयुमो पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते उन्होंने कहा कि राजनांदगांव ने इस चुनाव में इतिहास रचा है। 45 हजार से अधिक मतों से जीत का श्रेय युवा मोर्चा को भी जाता है। दो रातों में करोड़ों रुपए बांटे कांग्रेस ने, मगर उसके बाद भी एक भी कार्यकर्ता भाजयुमो का विचलित नहीं हुआ। जीतने की ताकत कांग्रेस के अंदर नहीं है, युवा मोर्चा ने यह साबित कर दिया।

बधाई देने जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह, भाजपा मंडल महामंत्री गोलू गुप्ता, महामंत्रीद्वय गोलू सूर्यवंशी,  डिकेश साहू,  उपाध्यक्ष सुमित भाटिया,  कांता साहू,  पिंटू वर्मा,  शशिकांत गंजिर,  पिंटू वर्मा, उज्जवल,  शिवम यादव,  हेमदीप साहू,  अनंत तिवारी, चिंटू सोनकर, मंडल अध्यक्षगण ललित साहू,  प्रखर श्रीवास्तव, प्रवेश ठाकुर,  मुकेश साहू,  सज्जन सिंह ठाकुर,  जितेंद्र साहू,  कमलेश प्रजापति,  आशुतोष सिंह,  जश्मित भाटिया, आशीष जैन, धर्मेंद्र वर्मा, कोमल टंडन,  कमलेश लहरे,  बबलू सिन्हा सहित जिले के सभी मंडल के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट