राजनांदगांव

कांग्रेस के हाथ पर आम आदमी ने किया विश्वास - प्रज्ञा
02-Dec-2023 3:36 PM
कांग्रेस के हाथ पर आम आदमी  ने किया विश्वास - प्रज्ञा

राजनांदगांव, 2 दिसंबर। प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव प्रज्ञा गुप्ता एक्जिट पोल में कांग्रेस की नीतियों की जीत व आम आदमी की विश्वास बताया है, जो परिणामों में और अधिक प्रदर्शित होगी। एक्जिट पोल से अधिक सीटे प्राप्त कर कांग्रेस छत्तीसगढ़ सहित मध्यप्रदेश, तेलगांना राजस्थान मिजोरम में पूर्ण बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएगी। 

प्रज्ञा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार भूपेश बघेल द्वारा हर वर्ग चाहे वह किसान हो या व्यापारी, मजदूर, छात्र वर्ग, महिलाओं सभी वर्गो के उत्थान के लिए आर्थिक विकास के लिए कार्य किया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कोरोना काल सहित पिछले 5 वर्षों में आर्थिक रूप से मजबूत हुआ है। किसानों, महिलाओं, मजदूरों की क्रयशक्ति बढ़ी है। बेरोजगारी भत्ता, गौठान, महिला समूह के विकास व आर्थिक मजबूती के लिए किए गए कार्यों, राजीव न्याय, मितान योजना जैसे अनेक विकास कार्यो निष्पादन के एवज में भूपेश बघेल कांग्रेस सरकार आम लोगों का भरोसा विश्वास हासिल किया है।
 


अन्य पोस्ट