राजनांदगांव

कांग्रेस की पूर्ण बहुमत से बनेगी सरकार - हेमा
02-Dec-2023 3:29 PM
कांग्रेस की पूर्ण बहुमत से बनेगी सरकार - हेमा

गिरीश होंगे नांदगांव विधायक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 2 दिसंबर।
महापौर हेमा देशमुख ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व पर भरोसा बरकरार रहने और कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार का दावा किया है। वहीं राजनांदगांव की महत्वपूर्ण कहे जाने वाली सीट से गिरीश देवांगन की भारी बहुमत जीत से नया इतिहास लिखा जाएगा। गिरीश देवांगन की सीट राजनांदगांव से 10-15  हजार से भी अधिक वोटों से कांग्रेस जीत हासिल करेंगे। 

सरकार ने हिन्दुत्व के मुद्दे पर पूर्ण रूप से राम वमन गमन पथ, कौशिल्या माता और गौसेवा के क्षेत्र में सबसे महत्वपूर्ण काम किए हैं। पिछले पांच वर्ष के शासन  में किसान, मजदूर, आदिवासी, युवाओं और महिलाओं सहित सभी वर्गों का ध्यान रखा उसी की वजह से जनता का आशीर्वाद कांग्रेस को फिर से मिला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। कांग्रेस सरकार का काम धरातल पर दिखा है, जिसे देखते प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पर एक बार फिर भरोसा जताया है और इसी भरोसे के साथ कांग्रेस को बड़ी जीत मिलने वाली है। छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस सरकार के काम एवं कांग्रेस के घोषणा पत्र पर भरोसा किया है।

श्रीमती देशमुख  ने कहा कि कांग्रेस 75 पार और पुन: सरकार बनाने जा रही है। प्रथम एवं दूसरे चरण के मतदान में किसान, माता, बहने, युवा, श्रमिक व्यापारियों का रूझान कांग्रेस के प्रति रहा है। विधानसभा का यह चुनाव कांग्रेस पर भरोसे का चुनाव रहा है। पहले चरण के मतदान के बाद से ही यह स्पष्ट हो गया था कि राज्य में तीन चौथाई बहुमत से कांग्रेस की सरकार बन रही है। पहले चरण की सभी 20 सीटें कांग्रेस जीतेगी। दूसरे चरण के मतदान के बाद हम अपने 75 सीटों के लक्ष्य को  पूरा करेंगे। 

कांग्रेस ने 2018 के अपने घोषणा पत्र के अधिकांश वायदों को विगत 5 वर्षो के कार्यकाल के भीतर निभाया है, जनता का भरोसा 5 सालों में कांग्रेस के प्रति और भी ज्यादा बढ़ा है। 
यही कारण है कि जनता ने एक बार फिर कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया है। पिछली बार 2018 में दो तिहाई से बड़ी बहुमत मिली थी अबकी बार तीन चौथाई से बड़ी बहुमत के साथ छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनेगी। आज छत्तीसगढ़ की संस्कृति का गौरव बढ़ा है और छत्तीसगढिय़ा सबले बढिय़ा की आवाज सात समुंदर पार भी उठने लगी है।


अन्य पोस्ट