राजनांदगांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 30 नवंबर। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई की पुलिस अधीक्षक द्वारा विधानसभा चुनाव 2023 के मतगणना स्थल एवं स्ट्रॉंग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।
इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल थे। साथ ही मतगणना दिवस को शहर में यातायात एवं वाहन पार्किंग व्यवस्था को बनाए रखने के निर्देश संबंधितों को दिए।
मिली जानकारी के अनुसार केसीजी पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा विधानसभा 2023 के मतगणना स्थल एवं स्ट्रांग रूम वेयर हाऊस पिपरिया का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया गया। आगामी 3 दिसंबर को विधानसभा चुनाव मतगणना में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ किए जाने हेतु अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। मतगणना दिवस को यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया। स्ट्रांग रूम सुरक्षा में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को सतर्कता बरतने हेतु हिदायत दिया गया।
इस दौरान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गंडई प्रशांत खाण्डे, उप पुलिस अधीक्षक प्रदीप येरेवार, चौकी प्रभारी जालबांधा प्रतिभा लहरे, के देव राजू रक्षित निरीक्षक, निरीक्षक जितेन्द्र बंजारे, आलोक साहू, शिवशंकर गेंदले एवं जिला प्रशासन के अधिकारी एडीएम दशरथ राजपूत, एसडीएम खैरागढ़ प्रकाश राजपूत उपस्थित थे।