राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 25 नवंबर। नगर की समाज सेवी महिलाओं द्वारा कस्तुरबा भवन में धूमधाम के साथ दीपावली मिलन व अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ थाने की एएसआई व महिला आरक्षक जन उपस्थित थे, वहीं कस्तुरबा महिला मंडल की संरक्षक द्वय शारदा तिवारी, सरस्वती माहेश्वरी, अध्यक्ष अलका जानी ,उपाध्यक्ष आशा गुप्ता, सचिव साधना तिवारी सहित अग्रवाल महिला मंडल, गुजराती महिला मंडल लीनेश क्लब, महाराष्ट्र मंडल, आराधना, कसौधन वैश्य समाज की महिलाओं की भी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान कृष्ण की 56 भोगों की पूजा के साथ किया गया। पुजारी पं. मोहन शास्त्री के मंत्रोच्चार के बीच हुई अन्नकूट पूजा का महत्व बताते हुए समाज सेवी शारदा तिवारी ने बताया कि इन्द्र ने अपने कोप से जब गोकुल-मथुरा में अति वृष्टि की तब भगवान कृष्ण ने समस्त गोप-ग्वालों ,गोधन व ब्रजवासियों को बचाने अपनी छोटी अंगुली में समूचा गोवर्धन पर्वत उठा लिया।
इस दौरान इन्द्र का कोप शांत होने तक भगवान कृष्ण को भूखा-प्यासा रहना पड़ा। जब अति वृष्टि शांत हुई तब भगवान कृष्ण को ब्रजवासियों द्वारा उसकी पूजा कर 56 प्रकार का व्यंजन बनाकर खिलाया गया। इससे भगवान कृष्ण काफी प्रसन्न हुए व लोगों को अन्न-धन से परिपूर्ण होने का आशीर्वाद दिया। उस दिन से आज पर्यंत अन्नकूट महोत्सव मना, जाने की परम्परा बनी हुई है।
दीपावली व अन्नकूट महोत्सव के अवसर पर शारदा तिवारी व सरस्वती माहेश्वरी सहित महिला पुलिस प्रकोष्ठ की अधिकारी नंदिनी ठाकुर ने सभी समाज सेवी महिलाओं को दीपावली की बधाई ,वं शुभकामनाएं दी तथा नया वर्ष सबके लिए खुशियों से भरा होने की कामना की।
कस्तुरबा महिला मंडल की सचिव साधना तिवारी ने बताया कि इस अवसर पर महिलाओं द्वारा आटे का दीप सजाओं प्रतियोगिता, रंगोली सजाओं स्पर्धा सहित सुन्दर श्रृंगार स्पर्धा का आयोजन किया गया।
इस दौरान कस्तुरबा महिला मंडल की कोषाध्यक्ष शोभा चोपड़ा, सह सचिव विद्या पांडे, कुसुम रायचा, उमा खंडेलवाल,नेमा लोहिया, जनक बाई ,टीना खंडेलवाल, अर्चना दास, सरिता भोजवानी, आशा सोनछत्रा, संध्या आदि सहित महिला प्रकोष्ठ की प्रधान आरक्षक द्रोपदी वर्मा, अंजु सिंग, पूर्णिमा साहू, भारतीे, कीना, रूबी खान सहित अनुराधा लोहिया पुष्पा अग्रवाल, नीता रायचा, दीव्या नगदिया, माला शुक्ला, रजनी अग्रवाल, प्रमिला डेकाटे ,पुष्पा, उमा रूंगटा, प्रभा बरडिया सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही। प्रतियोगिता प्रभारी अनिता जैन व शोभा चौरसिया के अनुसार दीप सजाओं प्रतियोगिता में प्रथम साधना तिवारी, द्वितीय उषा गुप्ता, तृतीय मंजू सेन रही वही रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम राधिका गुप्ता, द्वितीय प्रियंका श्रीवास्तव, तृतीय जनक बाई गुप्ता तथा सजावट श्रृंगार प्रतियोगिता में सत्यभामा पुरुस्कार से किरण अग्रवाल, वेश भूषा, रूक्मणि पुरस्कार अर्पिता मिश्रा को दिया गया।
कार्यक्रम में समाजसेवी महिलाओं का ढोलक की थाप पर भजन कीर्तन का गान माहौल में छाया रहा। उक्ताशय की जानकारी सचिव साधना तिवारी ने दी।


