राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 21 नवंबर। जायसवाल समाज द्वारा भगवान सहस्त्रबाहु जयंती धूमधाम से मनाई गई। जायसवाल समाज द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर वृद्धाश्रम में प्रसादी वितरण किया गया।
इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष दयाशंकर जायसवाल, संरक्षक परशुराम जायसवाल , संरक्षक लालजी जायसवाल , संरक्षक शंकर जायसवाल , संरक्षक मनोहर जायसवाल, संरक्षक अनुप जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष सुनील जायसवाल, सचिव नवीन जायसवाल एवं कोषाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल , सदस्यगण राहुल जायसवाल, डॉ. अनिल जायसवाल, दिनेश जायसवाल, डॉ. सुशील जायसवाल, बबलू जायसवाल, गोल्डी जायसवाल, नवीन जायसवाल, शैलेष जायसवाल, चन्दन जायसवाल, अजय जायसवाल, रामू जायसवाल, चंदन जायसवाल, रवि जायसवाल के साथ समाज के सभी लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जायसवाल समाज राजनांदगांव के सभी पदाधिकारियों द्वारा आगामी 26 नवंबर को शाम 6 बजे से मोहारा स्थित प्रदीप जायसवाल के निवास गार्डन में दीपावली मिलन समारोह एवं होनहार छात्र-छात्राओं का सम्मान करने का निर्णय लिया गया है। उक्त जानकारी डॉ. सुशील जायसवाल मीडिया प्रभारी जायसवाल समाज द्वारा दी गई।


