राजनांदगांव

भाजपा ने स्वरूप वर्मा को 6 साल के लिए किया निष्कासित
छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 11 नवंबर। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने भीतरघातियों के खिलाफ पहली कार्रवाई करते एक क्षेत्रीय भाजपा नेता को 6 साल के लिए पार्टी के लिए निष्कासित कर दिया है। भाजपा नेताओं का मानना है कि उक्त नेता ने पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार विक्रांत सिंह के खिलाफ अंदरूनी तौर पर काम किया है। पार्टी की अनुशासन समिति ने पहली कार्रवाई करते भीतरघातियों को निलंबित करने का सिलसिला शुरू कर दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक स्वरूप वर्मा ने खुलकर भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ कार्य किया। वह जिला पंचायत सदस्य मोंगरा वर्मा के पति हैं।
वर्मा मंडल की कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष भी रहे हैं। बताया जा रहा है कि अधिकृत उम्मीदवार विक्रांत सिंह ने स्वरूप वर्मा के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए शिकायत की थी। शिकायत की जांच के बाद जिलाध्यक्ष घम्मन साहू ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया। संतोषजनक जवाब नहीं होने के बाद पार्टी से उन्हें छह साल के लिए निष्कासित किया गया।