राजनांदगांव

अपराधों पर नियंत्रण रखने पुलिस की पेट्रोलिंग
11-Nov-2023 2:41 PM
अपराधों पर नियंत्रण रखने पुलिस की पेट्रोलिंग

बाजार क्षेत्र में चार पहिया वाहनें प्रतिबंधित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 11 नवंबर।
धनतेरस एवं दीपावली त्यौहार के मद्देनजर राजनांदगांव शहर एवं जिला के समस्त थाना क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था एवं अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस द्वारा संध्या पैदल पेट्रोलिंग व शहर के चौक-चौराहों में पुलिस का फिक्स पाईंट लगाया गया। साथ ही दुकानदारों को दुकान से बाहर सडक़ पर सामान न रखने हिदायत दी गई। इसके अलावा त्यौहारों के मद्देनजर राजनांदगांव शहर के अंदर बाजार में चार पहिया वाहन प्रतिबंधित किया गया है तथा दोपहिया वाहन सडक़ पर खड़ा नहीं करने की समझाईश दी। पुलिस त्यौहारी सीजन के चलते असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार 10 नवंबर को धनतेरस एवं दीपावली त्यौहार के मद्देनजर राजनांदगांव शहर एवं जिला के समस्त थानों में यातायात व्यवस्था व अपराधों पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में सीएसपी अमित पटेल व डीएसपी यातायात प्रभारी हेमप्रकाश नायक के नेतृत्व व समस्त थानों में थाना प्रभारियों द्वारा अपने दल-बल के साथ शहर के मुख्य चौक-चौराहों, बाजार-हाट एवं मुख्य शहर मार्ग पर खरीदी बिक्री के लिए भीड़भाड़ वाले जगहों में संध्या पैदल पेट्रोलिंग की गई। 

पुलिस की फिक्स पाईंट भी लगाया गया। धनतेरस एवं दीपावली त्यौहार को देखते बाजार में भीड़ होने की संभावना को देखते यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बनाने दुकानदारों को अपने दुकान का सामान सडक़ पर न रखने की हिदायत दी गई। शहर के मुख्य मार्ग व बाजार में त्यौहारों की खरीदी-बिक्री के लिए भीड़भाड़ वाले जगहों में लोगों को जाम की परेशानियों से बचाने राजनांदगांव शहर के अंदर चार पहिया वाहन प्रतिबंधित किया गया है तथा दोपहिया वाहन सडक़ पर खड़ा न करें अन्यथा चालानी कार्रवाई की जाएगी। यातायात नियमों का पालन करें।


अन्य पोस्ट