राजनांदगांव

महिला मोर्चा की महिलाएं कर रहीं जनसंपर्क
02-Nov-2023 4:09 PM
महिला मोर्चा की महिलाएं कर रहीं जनसंपर्क

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 02 नवंबर। भाजपा महिला मोर्चा की बहनें भाजपा प्रत्याशी डॉ. रमन सिंह के प्रचार अभियान में जनसंपर्क कर रही है। इसी कड़ी में बुधवार को महिला मोर्चा की बहने वार्ड नंबर 25, 26, 27, 28, 29, 30 और 40 में पार्षद दल के साथ जनसंपर्क अभियान को गति दी। महिला मोर्चा की मधु बैद ने बताया कि जनसंपर्क अभियान में घर-घर से महिलाएं निकल कर आगे आ रही हैं और डॉ. रमन सिंह के लिए शुभकामनाएं दे रही हैं।  महिला मोर्चा की मिथिलेश्वरी वैष्णव ने कहा कि लोगों के उत्साह को देखकर महिला मोर्चा में भी उत्साह आ जाता है। जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में मोर्चा की महिलाएं शामिल थी।


अन्य पोस्ट