राजनांदगांव
कलेक्टोरेट के अफसर-कर्मचारियों ने ली शपथ
02-Nov-2023 3:37 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 02 नवंबर। देश के प्रथम गृहमंत्री भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर मंगलवार को कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। संयुक्त कलेक्टर खेमलाल वर्मा ने जिला कार्यालय के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ दिलायी। सभी ने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने अपना योगदान देने का सत्यनिष्ठा से संकल्प लिया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर शिल्पा देवांगन, उप संचालक कृषि नागेश्वर लाल पाण्डेय सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे