राजनांदगांव

भाजपा महिला मोर्चा ने पटरी पार क्षेत्र में किया जनसंपर्क
01-Nov-2023 3:41 PM
भाजपा महिला मोर्चा ने पटरी  पार क्षेत्र में किया जनसंपर्क

छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 01 नवंबर। 
विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा का डोर-टू-डोर प्रचार अभियान जारी है। इसी कड़ी में भाजपा की महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रेखा मेश्राम के नेतृत्व में स्टेशनपारा  वार्ड नंबर 11 एवं 12 में महिला मोर्चा ने सघन जनसंपर्क किया। 

इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन, अंबेडकर गली, बुद्ध गली, शीतला गली, बुढी माई मंदिर दुर्गा माता चौक शिक्षक नगर में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी डॉ. रमन सिंह के लिए वोट मांगा। इस मौके पर प्रदेश महिला मोर्चा की महामंत्री मीना झा और कार्यालय मंत्री चिंतामणि ओझा ने भाजपा की योजनाओं से मतदाताओं को अवगत कराया। उन्होंने  डॉ. सिंह को बहुमत से जीताने का आग्रह किया। इस दौरान महिला मोर्चा और वार्ड की महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल थी।

 


अन्य पोस्ट