राजनांदगांव

5 साल के कांग्रेसराज में नहीं हो पाया देखरेख - पटेल
01-Nov-2023 3:33 PM
5 साल के कांग्रेसराज में नहीं हो पाया देखरेख - पटेल

राजनांदगांव, 1 नवंबर। भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पटेल ने  कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश देवांगन के स्टेडियम को खंडहर बनाने संबंधित बयान पर पलटवार करते कहा कि कांग्रेसी किस मुंह से राजनांदगांव की बात कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में राजनांदगांव ने विकास के क्षेत्र में इतिहास रच दिया है। आज चारों ओर सडक़ों का जाल डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में बनाया गया था। 

मेडिकल कॉलेज से लेकर एस्ट्रोटर्फ  हॉकी एवं शानदार दिग्विजय स्टेडियम को नवनिर्माण कर बनाया गया, परंतु कांग्रेस के 5 सालों में इन सभी कार्यों का देखरेख नहीं हो पाया। श्री पटेल ने कहा कि  इस बार राजनांदगांव की जनता डॉ. रमन सिंह को पूरे प्रदेश में सर्वाधिक मतों से विजयी बनाने संकल्प ले चुकी है।


अन्य पोस्ट