राजनांदगांव

डायल-112 में प्रसव, जच्चा-बच्चा स्वस्थ
28-Oct-2023 3:44 PM
डायल-112 में प्रसव, जच्चा-बच्चा स्वस्थ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 28 अक्टूबर। छुईखदान डायल-112 के पुलिस कर्मचारियों की मानवीय पहल एक बार फिर सामने आई। आपातकाल कठिन स्थिति में दर्द से कहरा रही गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने डायल-112 वाहन में नवजात शिशु को जन्म दिया। मां और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।

मिली जानकारी के अनुसार केसीजी पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा जिला केसीजी में संचालित डायल-112 वाहन सेवा हेतु सभी जरूरतमंद आम जनता को आपातकाल स्थिति में प्राथमिकता से सेवा देने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। 27 अक्टूबर को सुबह छुईखदान डायल-112 को ग्राम खैरी से महिला संबंधित इवेंट प्राप्त हुआ, जिस पर डायल-112 के कर्मचारियों द्वारा इवेंट पर ग्राम खैरी जाकर इवेंट अनुसार गर्भवती महिला श्रीमती प्रभा निषाद पति दिलीप निषाद उम्र 25 वर्ष निवासी खैरी को उनके परिजन के साथ छुईखदान अस्पताल जाने निकले थे कि रास्ते मे अचानक महिला को तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गया, जिस पर अस्पताल दूर होने व आपातकालीन कठिन परिस्थिति होने से डायल-112 के कर्मचारियों ने सूझबूझ से बीच रास्ते में वाहन को रोककर परिजनों एवं मितानिनों की मदद से गर्भवती महिला का 112 वाहन अंदर ही प्रसव कराया। महिला द्वारा लडक़ा बच्चा को सुरक्षित जन्म दिया गया। तत्पश्चात दोनों जच्चा- बच्चा को सरकारी अस्पताल छुईखदान ले जाकर उपचार हेतु भर्ती कराया गया।


अन्य पोस्ट