राजनांदगांव

अमानक पर भंडारण व विक्रय पर प्रतिबंध
28-Oct-2023 3:25 PM
अमानक पर भंडारण व विक्रय पर प्रतिबंध

राजनांदगांव, 28 अक्टूबर।  उप संचालक कृषि एवं अनुज्ञापन अधिकारी द्वारा अमानक पाए जाने पर पौध संरक्षण औषधि का जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में भंडारण एवं विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिस्पेरीबेक सोडियम 10 प्रतिशत निर्माता कंपनी का चंद्रा कृषि केंद्र अंबागढ़ चौकी में मई 2023 में नमूना लिया गया था। जिसका आवसन तिथि अप्रैल 2025 अंकित था। जांच हेतु 9 लीटर नमूना लिया गया था। जांच में उक्त नमूना अमानक पाया गया है। इसकी जांच कीटनाशी गुण नियंत्रण प्रयोगशाला, ठेलकाडीह राजनांदगांव में जांच कराया गया था।


अन्य पोस्ट