राजनांदगांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 20 अक्टूबर। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 78 मोहला मानपुर के अंतर्गत नाम निर्देशन पत्र क्रय करने के पांचवे दिन गुरुवार को 2 अभ्यर्थी ने नाम निर्देशन पत्र क्रय किया है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से बिरेंद्र कुमार मसिया, निर्दलीय से ब्रम्हाराम मंडावी ने नाम निर्देशन पत्र क्रय किया है। नाम निर्देशन पत्र क्रय करने के पांचवे दिन तक, 11 अभ्यर्थियों के द्वारा नाम निर्देशन पत्र क्रय किया जा चुका है।
नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने के पांचवे दिन 05 अभ्यर्थी के द्वारा 06 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया है। पांचवे दिन भारतीय जनता पार्टी से संजीव शाह ने 01 नाम निर्देशन पत्र, एवं इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी से इंद्रशाह मंडावी द्वारा 01 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया है। इसी प्रकार इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी से हरिचंद ठाकुर ने 02 नाम निर्देशन पत्र, गोड़वाना गणतंत्र पार्टी से राजेंद्र कुमार उसारे ने 01 नाम निर्देशन पत्र, निर्दलीय रामफल पाटिल ने 01 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया है।
उल्लेखनीय है कि नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने के पहले दिन भारतीय जनता पार्टी से संजीव शाह, इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी से हरिचंद ठाकुर एवं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में हेमलाल दर्रो ने नाम निर्देशन पत्र क्रय किया है। इसी प्रकार दूसरे दिन इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी से इंद्रशाह मंडावी एवं गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी से राजेंद्र कुमार उसारे के द्वारा एवं तीसरे दिन निर्दलीय उम्मीदवार रामफल पाटिल द्वारा तथा चौथे दिन हमर राज पार्टी से युवराज नेताम, आम आदमी पार्टी से गेंदलाल रावटे एवं अम्बेकराईट पार्टी ऑफ इंडिया से सियाराम नूरेटी ने नाम निर्देशन पत्र क्रय किया है।