राजनांदगांव
संघ प्रमुख भागवत ने मां बमलेश्वरी का दर्शन कर लिया आशीर्वाद
20-Oct-2023 3:03 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 20 अक्टूबर। गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक श्री मोहन भागवत डोंगरगढ़ की पहाड़ी पर स्थित मां बमलेश्वरी देवी के दर्शन करने पहुंचे। यहां पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया।
ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनील गट्टानी, मंत्री महेंद्र परिहार, बबलू शांडिल्य, अजय सिंह ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने ट्रस्ट समिति द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की।
इसके बाद वे मां सरस्वती स्कूल पहुंचे। यहां से जैन मुनि आचार्य विद्या सागर जी महाराज से मिले। इसके बाद स्थानीय भाजपा नेताओं से भी मुलाकात की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे